धूमधाम से मनाया संविधान दिवस
 


नैनीताल। नगर के विभिन्न स्थानों में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। हाईकोर्ट में हुए कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।उन्होंने संविधान निर्माताओं का स्मरण करते हुए कहा कि हमारे देश का संविधान अन्य देशों के संविधान से श्रेष्ठ है। हाईकोर्ट सभागार में संविधान दिवस पर हुई गोष्ठी में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि देश का संविधान सर्वोपरी है। इस मौके पर न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, न्यायमूर्ति आलोक सिंह, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति एनएस धनिक, न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे, न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, मुख्य स्थाई अधिवक्ता परेश त्रिपाठी, बार अध्यक्ष पूरन सिंह बष्टि, सचिव जयवर्धन कांडपाल, डीके शर्मा, राकेश थपलियाल, प्रमोद तिवारी, विपुल शर्मा, मनोज शाह, सीमा शाह, नीतू सिंह, शासकीय अधिवक्ता जीएस संधू, प्रभा नैथानी, सोनिया चावला, अमर शुक्ला, बीएम पिंगल, ममता जोशी, गीता परिहार, राजेश जोशी, बीएस रावत आदि मौजूद थे।  बार एसोसिएशन सभागार में भी कार्यक्रम- मंगलवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें विचार गोष्ठी कर अधिवक्ताओं ने भारतीय संविधान पर चर्चा की । गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पूरन बिष्ट और सचिव जयवर्धन कांडपाल ने संविधान के प्रति श्रद्धा, आस्था व राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान भाव रखने की वकालत की। इस मौके पर डॉ. महेंद्र पाल, सैय्यद नदीम खुर्शीद, पुष्पा भट्ट, एमसी पंत, डीएस मेहता, शक्ति सिंह, पंकज कपिल, विपुल पैन्यूली, भुवनेश जोशी, एनके पपनोई, गजेंद्र त्रिपाठी, पंकज कपिल आदि मौजूद रहे। इधर उत्तराखंड देवभूमि क्रांतिकारी मोर्चा ने संविधान दिवस पर तल्लीताल स्थित दर्शनघर पार्क में अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। मोर्चा के अध्यक्ष केएल आर्या ने कहा कि कुछ असामाजिक मनुवादियों की ओर से संविधान को जलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे भारत की समानता, राष्ट्रीयता कमजोर हो रही है। इस मौके पर संजय कुमार, दिनेश कटयार, अजय लाल, हरीश बिष्ट, भुवन राम, सुंदर नेगी, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय व शहीद खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में भी संविधान दिवस मनाया गया।